इतिहास का बाज़ार

पुरातात्विक विरासत को बचाने के इटली के प्रयास

‘इंस्टीट्यूटो सुपीरियर पर ला कंजर्वेशन एड इल रेस्टोरो’ की रसायन प्रयोगशाला की प्रमुख मार्सेला इओले एक्स-रे फ़्लोरोसेंस विश्लेषक का उपयोग करके श्चिपियोन पुल्ज़ोने की पेंटिंग 'इम्माकोलाता कोंसिज़ियोने' का परीक्षण करती हुईं.
‘इंस्टीट्यूटो सुपीरियर पर ला कंजर्वेशन एड इल रेस्टोरो’ की रसायन प्रयोगशाला की प्रमुख मार्सेला इओले एक्स-रे फ़्लोरोसेंस विश्लेषक का उपयोग करके श्चिपियोन पुल्ज़ोने की पेंटिंग 'इम्माकोलाता कोंसिज़ियोने' का परीक्षण करती हुईं.

We’re glad this article found its way to you. If you’re not a subscriber, we’d love for you to consider subscribing—your support helps make this journalism possible. Either way, we hope you enjoy the read. Click to subscribe: subscribing

इटली के पास दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी कलात्मक और पुरातात्विक विरासतें हैं. फिर भी कई ज़िम्मेदार अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं उसे नकली और ग़ैर-कानूनी तरीके से तस्करी की गईं कलाकृतियों का बड़ा स्रोत बताती रही हैं. किसी कलाकृति या अन्य किसी पुरावशेष का इतिहास दशकों या सदियों पहले की कलात्मक ख़ूबसूरती, विश्वासघात और न्याय की लड़ाई को आपस में जोड़ता है.

हर साल चर्च, म्यूज़ियम, प्राइवेट कलेक्शन और पुरातात्विक स्थलों से हज़ारों सांस्कृतिक वस्तुएं चोरी होती हैं. कला और प्राचीन वस्तुओं से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए इटली की एक ख़ास पुलिस फ़ोर्स है जिसका नाम 'कैराबिनियरी कमांड फ़ॉर द प्रोटेक्शन ऑफ़ कल्चरल हेरिटेज' (कैराबिनियरी टीपीसी) है. इस फ़ोर्स की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, अकेले 2024 में 80,000 से ज़्यादा सांस्कृतिक चीज़ें बरामद की गईं. इनमें सिक्के और मिट्टी के बर्तन जैसी पुरातात्विक चीज़ें, पेंटिंग, मूर्तियां, दुर्लभ किताबें और प्राचीन पांडुलिपियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 129.6 मिलियन यूरो है.

पोम्पेई के बाहरी इलाके में स्थित सिविता जूलियाना विला में, कैराबिनियरी टीपीसी की नेपल्स यूनिट का एक अधिकारी लुटेरों द्वारा चोरी करने के लिए की गई खुदाई वाले एक कमरे का निरीक्षण कर रहा है.
पोम्पेई में सिविता जूलियाना विला के नीचे बनी अवैध अंडरग्राउंड सुरंगों में से एक, जिसकी जांच फ़ायर ब्रिगेड की लॉजिस्टिकल मदद से कैराबिनियरी ने की. लूटपाट करने वालों ने प्राचीन दीवारों को तोड़ दिया, जिससे प्लास्टर को नुक़सान पहुंचा और हरक्यूलिस के कारनामों को दर्शाने वाली भित्ति-चित्र ख़राब हो गए.

Thanks for reading till the end. If you valued this piece, and you're already a subscriber, consider contributing to keep us afloat—so more readers can access work like this. Click to make a contribution: Contribute